logo

पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल, सर्जना चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक बैरिकेडिंग सुविधा 

sarjana1111.jpg

रांची 
रांची में पैदल चलने वालों की सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सर्जना चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक सड़क किनारे बैरिकेडिंग की व्यवस्था लागू की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने इसे फिलहाल एक ट्रायल के तौर पर शुरू किया है, ताकि इसके प्रभाव का आकलन किया जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो बैरिकेडिंग का दायरा आगे बढ़ाकर शहीद चौक तक किया जाएगा। खासकर त्योहारों और भीड़भाड़ के समय मुख्य सड़कों पर बढ़ते दबाव को संतुलित करने के लिए यह कदम अहम माना जा रहा है।
इस व्यवस्था से पैदल यात्रियों को सुरक्षित स्पेस मिलेगा और वाहनों की आवाजाही भी अधिक नियंत्रित और सुव्यवस्थित रहने की उम्मीद है। ट्रैफिक पुलिस लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है और जरूरत के अनुसार इसमें बदलाव भी किए जाएंगे।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update bihar election