logo

सबके चहेते माही : वैसी नहीं है धोनी -साक्षी की लव स्टोरी जैसी फिल्म में दिखाई गई है

sakdho.jpg

रांचीः
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 41 साल के हो गये हैं। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। कैप्टन कूल इस बार देश से दूर लंदन में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलेब्रेशन का फोटोज शेयर किया है। जिसमें माही तीन केक काटते दिख रहे हैं। इस दौरान वीडियो में बैकग्राउंड में इंग्लिश म्यूजिक बज रहा है। वीडियो में धोनी अकेले ही दिख रहे हैं लेकिन जो फोटो साक्षी ने शेयर की है उसमें धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी नजर आ रहे हैं।  वीडियो में हर तरफ लाइटिंग दिख रही है। 


आज भी सरप्राइज  है लव स्टोरी 
धोनी अपनी लाइफ को काफी पर्सनल रखते है। वे हमेशा अपने फैसलों को फैंस को चौंका देते है। बात उनके किक्रेट से जुड़े फैसले की हो चाहे उनकी लव लाइफ की,वे अपने फैंस को सरप्राइज कर देते है। अब बात साक्षी और धोनी की हो और उनकी लव-स्टोरी की चर्चा न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आप सभी ने एमएस धोनी और साक्षी की लव स्टोरी उनकी बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी'( MS Dhoni.The Untoald Story) में सुनी होगी, लेकिन इसके अलावा दोनों की प्रेम कहानी में कुछ छुपे हुए फैक्ट्स भी हैं, जिससे अबतक माही ने लोगों को अनजान रखा है और इसपर खुलकर कभी कुछ कहा नहीं है

 

इस लव स्टोरी को नहीं जानते होंगे आप 

धोनी की बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में दिखाया गया है कि उनकी मुलाकात साल 2007 में टीम इंडिया जब कोलकाता (Kolkata) में पाकिस्तान के खिलाफ ईडेन गार्डन स्टेडियम (Eden Garden Stadium) में मैच खेलने गई थी। उस दौरान टीम को कोलकाता के होटल ताज (Hotel Taj) बंगाल में स्टे किया गया था। साक्षी ताज बंगाल में इंटर्नशिप कर रही थीं। इसी दौरान चाबी गुम होने से शुरू हुई प्रेम कहानी शादी तक पहुंची। ये उनकी पहली मुलाकात थी दोनों करीब 10 साल बाद एक बार फिर कोलकाता में मिले। जहां धोनी ईडन गार्डन्स में मैच खेलने के लिए ठहरे हुए थे जबकि साक्षी इसी होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। दोनों की मुलाकात धोनी के मैनेजर और साक्षी के दोस्त युद्धजीत दत्ता ने कराई थी। धोनी ने अपने मैनेजर से युद्धजीत दत्ता से साक्षी का नंबर लिया और उन्हें पहले मैसेज किया। साक्षी को लगा कि उनके साथ धोनी के नाम से कोई मजाक कर रहा है। धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में हमें उनकी आधी प्रेम कहानी ही दिखायी गई है। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी एक दूसरे को बचपन से जानते है। दोनों ने शुरुआत में एक ही स्कूल से पढ़ाई भी की है। उन दोनों के पिता रांची की 'MECON' नामक कंपनी में एक साथ काम करते थे। दोनों के परिवारों का आपस में अच्छा रिश्ता था।  कुछ समय बाद साक्षी की फैमिली देहरादून में शिफ्ट हो गई थी  दोनों के बीच संपर्क टूट गया था लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। दोनों ने 2 मुलाकातों और बातों के बाद मार्च 2008 में एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। उनकी शादी 4 जुलाई 2010 को देहरादून में हुई थी। इस शादी में धोनी के स्पोर्ट्स, राजनीति और फिल्म जगत से कई दोस्त शरीक हुए थे और कपल को आशीर्वाद दिया था।
 

 

फैंस आज भी प्यार लुटाते हैं 
फैन्स अपने चहते क्रिकेटर पर जमकर प्यार लुटाते हैं. तभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद भी धोनी को काफी प्यार मिल रहा है. उनके 41वें जन्मदिन से पहले आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में एमएस धोनी को सम्मान देते हुए 41 फीट का ऊंचा कटआउट लगाया गया है. धोनी के फैंस कई दिन पहले से ही उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं.रांची के युवराज महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास हैं. यहीं वजह है कि उनके प्रशंसक उनसे काफी प्यार करते हैं

 


सबसे अलग हैं धोनी 
धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान है जिनके नेतृत्व में टीम ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इसमें साल 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे विश्वकप और साल 2013 की चैंपियन्स ट्रॉफी शामिल है.टेस्ट मैचों में भी धोनी ने भारत की टीम को नंबर वन बनाया. श्रीलंका को हराकर नवंबर 2009 में धोनी की टीम टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंची थी. इसके बाद अगले 21 महीनों तक यानी अगस्त 2011 तक इंडियन टीम टेस्ट में नंबर वन की सीट पर काबिज रही। फील्ड पर धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट सबसे ज्यादा फेमस हुआ. इस शॉट के जरिए उन्होंने ये कई गेंदों को बाउंड्री के बाहर भेजा. अपने रांची के दोस्त संतोष लाल से उन्होंने इस शॉट को सीखा जो बाद में उनका ट्रेड मार्क बन गयाबल्लेबाजी के साथ धोनी ने विकेट के पीछे स्टंपिंग में भी रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 538 अंतराष्ट्रीय मुकाबलों में 195 स्टंपिंग्स किए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व श्रीलंकाई विकेटकीपर कुमार संगकारा का नाम है, सगंकारा ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 139 स्टंपिंग की है। धोनी अपनी लाइफ को काफी पर्सनल रखते है। वे हमेशा अपने फैसलों को फैंस को चौंका देते है। बात उनके किक्रेट से जुड़े फैसले की हो चाहे उनकी लव लाइफ की,वे अपने फैंस को सरप्राइज कर देते है।