द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा देश-दुनिया में मनवाया है। इसी के बीच झारखंड हॉकी के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने राज्य का मान बढ़ाया है। भोलानाथ सिंह को जापान के ककमीगहरा में 2 से 11 जून को होने वाले महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता जूरी ऑफ अपील का चेयरमैन बनाया गया है। इसे लेकर एशिया हॉकी महासंघ ने अध्यक्ष फुमियो ओगुरा ने पत्र भेजकर भोलानाथ सिंह को इसकी सूचना दी है। झारखंड के खेल इतिहास में यह पहला अवसर है, जब किसी खेल प्रशासक को विदेश में आयोजित प्रतियोगिता में चेयरमैन जूरी ऑफ अपील नियुक्त किया गया है। झारखंड वासियों के लिए यह गौरव की बात है।

बधाई देने वालों का लगा तांता
बता दें कि भोलानाथ सिंह हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष और एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष हैं। पिछले माह ही एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। साथ ही उन्हें एशिया महाद्वीप का उभरता हुआ सर्वश्रेष्ठ खेल प्रशासक के लिए सम्मानित भी किया गया था। अब उन्हें जूरी ऑफ अपील का चेयरमैन बनाया गया है। यह हमारे राज्य के बड़ी गर्व की बात है। उन्हें उनकी इस कामयाबी के लिए बधाई देने वालों का तांता लगा है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT