logo

तीसरी बार मंत्री बने बन्ना गुप्ता BJP पर बरसे, बोले साज़िश के तहत हेमंत जी को जेल डाला गया

banna_gupta_oath.jpg

द फॉलोअप डेस्क
तीसरी बार मंत्री बने बन्ना गुप्ता BJP पर जमकर बरसे। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने साजिश के तहत कई बार अलग-अलग तरीकों से इस सरकार को गिराने की योजना बनाई थी। राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए मुख्यमंत्री को जेल भेजने से लेकर बहुत सारे हथकंडे अपनाए गए। लेकिन उन सब पर जनता और बहुमत भारी है। समय कम है और काम बहुत करना है। 


जनता की आशा-आकांक्षा पूरी करने के लिए सरकार वचनबद्ध
बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह जनता के लिए और जनता के द्वारा सुनी हुई सरकार है। जनता की आशा-आकांक्षा पूरी करने के लिए यह सरकार वचनबद्ध है। जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने साजिश के तहत कई बार इस सरकार को गिराने की योजना बनाई थी और राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए मुख्यमंत्री को जेल भेजने से लेकर बहुत सारे हथकंडे अपनाए गए। उन सब पर जनता और बहुमत भारी है। समय कम है और काम बहुत करना है। इसलिए सागर को गागर में भरेंगे और ज्यादा से ज्यादा काम करेंगे। झारखंड की जनता के आशा और उम्मीद को पूरा करेंगे। 


तीसरी बार ली मंत्रिपद की शपथ
गौरतलब है कि पश्चिमी जमशेदपुर से कांग्रेस पार्टी के विधायक बन्ना गुप्ता ने  मंत्रिपद की शपथ ली। बन्ना गुप्ता 2019 में गठित गठबंधन सरकार में स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और आपदा प्रबंधन मंत्री रहे।
 

Tags - banna guptabanna gupta newsJharkhand political newsHemant sorenCM hemant sorenHemant cabinet