logo

रांची : बंगाल कैश कांड मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, CBI जांच के लिए जनहित याचिका दायर

cash_kand.jpg

रांची:
पश्चिम बंगाल कैश कांड (west bengal cash scandal) में फंसे तीन निलंबित विधायकों- इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी का मामला झारखंड हाईकोर्ट(Jharkhand Highcourt) तक जा पहुंचा है। हाईकोर्ट  द्वारा विधयाकों के पैसा लेने के मामले की जांच CBI से करवाने के लिए पलामू के एक आम निवासी मिथिलेश कुमार सिंह (Mithilesh Kumar Singh) ने जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि यह केस झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम से जुड़ा है। तीन राज्यों से जुड़ा मामला होने के कारण इसकी CBI जांच जरूरी है। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस कांड से झारखंड राज्य की बहुत बदनामी हुई है।

दलबदल मामले में 22 सितंबर को सुनवाई
कैश कांड में कोलकाता से गिरफ्तार कांग्रेस के निलंबित तीनों विधायक इरफान अंसारी,राजेश कश्यप और नमन विक्सल कोंगाड़ी के खिलाफ स्पीकर न्यायाधिकार में दलबदल मामले में 22 सितंबर को सुनवाई होगी।  न्यायाधिकरण में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान तीनों के अधिवक्ता ने इनके कोलकाता में होने को आधार बना आठ हफ्तों का समय मांगा था। इसका कांग्रेस विधायक दल नेता के अधिवक्ता ने विरोध किया। सूत्रों के अनुसार स्पीकर ने इस मामले में दो हफ्ते का समय देते हुए अगली सुनवाई 22 सितंबर तय की है। 


30 जुलाई को तीनों विधायक हावड़ा में पकड़े गए थे
बता दें कि 30 जुलाई को तीनों विधायक हावड़ा में पकड़े गए थे और उनके पास से 49 लाख रुपए कैश मिले थे। कोलकाता से गिरफ्तारी के बाद निलंबित कांग्रेस के तीनों विधायकों सशर्त जमानत मिलने पर कोलकाता में हैं।