logo

रांची : बंगाल पुलिस ने ED रांची जोन के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर को भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया

rajeev-kumar-1.jpg

डेस्क:

झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand Highcourt) के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार गिरफ्तारी (Advocate Rajiv Kumar) मामले में बंगाल पुलिस (West Bengal Police) ने ईडी रांची जोन (ED Ranchi Zone) के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर  सुबोध कुमार(Deputy Director) को नोटिस भेजा है। ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। बंगाल पुलिस ने 160 सीआपीसी के तहत उन्हें नोटिस भेजा है।बता ेदें कि बंगाल पुलिस ने व्हाट्सएप चैट और कुछ दस्तावेजों को आधार बनाकर नोटिस भेजा है। वर्तमान में वो ओड़िशा में पोस्टेड हैं। पश्चिम बंगाल की टीम मंगलवार को ओड़िशा पहुंचेगी और डिप्टी डायरेक्टर से पूछताछ करेगी।

छापेमारी में मिले कई अहम दस्तावेज
गौरतलब है कि बंगाल पुलिस की टीम ने बीते दिनों अधिवक्ता राजीव कुमार के 3 ठिकानों पर छापेमारी की थी। कोलकाता पुलिस की ओर से बताया गया कि छापेमारी में मिले दस्तावेज से राजीव की कई वैध-अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है। छापेमारी में हाथ लगे सबूतों के आधार पर कोलकाता पुलिस आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। कोलकाता पुलिस की टीम कोलकाता और रांची में अधिवक्ता राजीव कुमार के कुछ करीबी लोगों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।

50 लाख रुपए के साथ पकड़े गए थे राजीव कुमार
 दरअसल राजीव कुमार को कोलकाता पुलिस ने 50 लाख रुपए के साथ पकड़ा था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उनसे पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां भी मिली है। कहा जा रहा है कि राजीव कुमार गिरफ्तारी के कुछ दिन पहले कोलकाता आए थे और इस दौरान उन्होंने कई लोगों से मुलाकात भी की थी।