logo

झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित, राहुल गांधी किसान आंदोलन में हो सकते हैं शामिल

yatra2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पलामू व गढ़वा में 14-15 फरवरी को प्रस्तावित राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित कर दी गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर गढ़वा व पलामू जिला में लगभग तैयारी पूरी हो गई थी। झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित कर दी गई है। दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड के इलाके में दाखिल होनी थी। लेकिन किसान आंदोलन के चलते राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल स्थगित हुई है। मंगलवार को राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से ही दिल्ली रवाना हो गए। 


पूरी तैयारी हो गई थी
दरअसल, 14 और 15 फरवरी को गढ़वा और पलामू में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्व से निर्धारित थी। भारत जोड़ा यात्रा झारखंड में दूसरे चरण में यह प्रवेश करने वाली थी और करीब दो दिनों तक पलामू गढ़वा में होनी थी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पलामू में लगभग तैयारी पूरी हो गई थी। राहुल गांधी पलामू के नावाबाजार में रात्रि विश्राम करने वाले थे। इससे पहले राहुल गांधी की गोदरमाना रंका के इलाके में सभा होने वाली थी. उसके बाद पलामू के रेहला में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने वाले थे। 


मेन मीडिया यात्रा कवर नहीं  कर रही 
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी सह जम्मू कश्मीर से विधायक गुलाम अहमद मीर कहा कि राहुल गांधी का न्याय यात्रा का लोकसभा चुनाव से संबंध नहीं है, यह पार्टी से पर ऊपर उठ कर है। मेन मीडिया राहुल गांधी की न्याय यात्रा को नहीं दिखा रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर न्याय यात्रा को लोग देख रहे हैं। यदरअसल, राहुल गांधी की न्याय यात्रा का दूसरा चरण झारखंड में 14 फरवरी से शुरू होने वाली थी। जिसकी तैयारी के लिए गुलाम अहमद मीर पलामू आए हुए है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो ने यात्रा को लेकर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई टॉप नेता पलामू के इलाके में कैम्प कर रहे थे।