logo

जामताड़ा में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ा एक्शन, 8 ठग धराए; SP ने क्या बताया

jamtaranews.jpg

द फॉलोअप डेस्क, जामताड़ा 

जामताड़ा के करमाटांड़ में पुलिस ने 8 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि साइबर ठग करमाटांड़ इलाके में सक्रिय हैं। एसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रिंगोचिंगो एवं नारायणपुर थानाक्षेत्र के पतरोडीह में छापा मारकर 8 साइबर क्रिमिनल्स को धर दबोचा। 

जामताड़ा एसपी को मिली थी गुप्त सूचना 
मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में एसपी अनिमेष नैथानी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थानाक्षेत्र अंतर्गत हेत-भीठरा, काशीटांड, रिंगोचिंगो एवं नारायणपुर थाना के पतरोडीह गांव में छापामारी की गई। छापेमारी में मो. बसीर अंसारी, नसीर अंसारी, इरशाद अंसारी, नितेश कुमार मंडल, शमसेर अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, खुर्शीद अंसारी और महबूब अंसारी को गिरफ्तार किया गया।

साइबर अपराधियों के पास क्या-क्या मिला
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए सभी साइबर ठगों के खिलाफ जामताड़ा साईबर अपराध थाना में विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज किया गया है। इनके पास से 43 मोबाईल, 53 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड, 1 चेकबुक, 2 पॉश मशीन की बरामदगी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा दिया गया।