logo

अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक साथ 310 जगहों पर छापेमारी, 347 वाहन जब्त, 116 पर केस

illegal_latehar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में अवैध खनन के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। इस दौरान कई लोग अपनी जान से भी हाथ धो बैठते हैं वहीं कई लोगों पर ED,सीबीआई शिकंजा कसती है। इससे बीच लातेहार जिले में शनिवार रात बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान डीएमओ,डीटीओ,एसडीएम,डीएसपी तथा पुलिस के अधिकारियों के अलग-अलग टीम ने कुल 310 जगहों पर दबिश दी है। इस दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस की टीम ने 347 वाहनों को जब्त किया। जबकि 116 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान 20 हाईवा नौ मिनी ट्रक 202 ट्रैक्टर सहित 21 लाख 900 घन फीट बालू जब्त किया गया। वहीं 35 हाईवे 10 मिनी ट्रक और 35 ट्रैक्टर से चिप्स व पत्थर लदे 78 वाहन पकड़े गए। खान निदेशक अमित कुमार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ टास्क फोर्स द्वारा यह कार्रवाई की गई। जो आगे भी जारी रहेगी। 


जिले के सभी प्रखंडों में हुई छापामारी
 शनिवार की रात जिले के सभी प्रखंडों में एकसाथ छापेमारी की गई छापेमारी का नेतृत्व डीएमओ आनंद कुमार, डीटीओ संतोष कुमार सिंह, एसडीएम शेखर कुमार, एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र, बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार, महुआडांड़ एसडीएम नीत निखिल सुरीन, एसडीपीओ राजेश कुजुर समेत अन्य अधिकारी कर रहे थे। छापामारी के दौरान अवैध रूप से बालू खनन कार्य कर रहे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। वहीं अवैध बालू घाटों के रास्ते को ट्रेंच खोदकर बंद किया गया। वहीं बालूमाथ थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से अवैध कोयला की ढुलाई कर रहे लोगों पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा अवैध कोयला की ढुलाई कर रहे पांच वाहनों को जब्त किया गया। चंदवा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कोयला की तस्करी कर रहे एक ट्रैक्टर और दो मोटरसाइकिल को पकड़ा गया। इसके अलावा लगभग सभी प्रखंडों में अवैध बालू का खनन कर ढुलाई करने वाले तस्करों पर कार्रवाई हुई।

तस्करों में हड़कंप 
टास्क फोर्स की टीम के द्वारा एक साथ अवैध खनन के खिलाफ की गई इतनी बड़ी कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। इधर अधिकारियों का कहना है कि अब इस प्रकार की कार्रवाई लगातार की जाएगी. जिला खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। इधर रविवार की सुबह भी प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT