गिरिडीह
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर–मंझलाडीह अडवारा मुख्य पथ पर बरवाडीह मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इसमें मौके पर एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान कनाडीह कारीटांड गांव निवासी युवक के रूप में हुई है. इसी बीच घटनास्थल से एक मानवीय पहल की तस्वीर सामने आई. एक स्थानीय पत्रकार ने घायल युवक को सीपीआर देकर उसकी जान बचाने की कोशिश की. बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मदद का प्रयास किया, जिसकी लोगों ने सराहना की.
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. इसी बीच घटनास्थल से एक मानवीय पहल की तस्वीर सामने आई. एक स्थानीय पत्रकार ने घायल युवक को सीपीआर देकर उसकी जान बचाने की कोशिश की. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस मार्ग पर सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाए और दुर्घटनाओं से निपटने के लिए त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए.
