logo

कांके में बाइक ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत; आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क 

accident16.jpeg

रांची 
कांके थाना अंतर्गत बुकरू चौक के पास सड़क दुर्घटना में स्थानीय निवासी पवन मुंडा की घटना स्थल पर ही मौत होने की खबर मिल रही है। मिली खबरों में कहा गया है कि तेज़ रफ़्तार बाइक सवार ने पवन मुंडा को टक्कर मार दी। इससे मुंडा की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। मुंडा के परिवार में इस आकस्मिक मौत से मातम का माहौल है। 

वहीं, स्थानीय लोगो ने दो बाइक राइडरों को पकड़ लिया है। इसके साथ ही घटना के विरोध में बुकरू चौक, रांची-पतरातू मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। आक्रोशित लोग मुआवजा औऱ मृतक के परजिन को नौकरी की मांग कर रहे हैं। घटना के संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गय है।  


 

Tags - Road accidentdeathjamJharkhand News