logo

जमशेदपुर : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 5 गाड़ियां बरामद

fynit7im.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोलमुरी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। मामला 14 मार्च का है, जब एबीएम कॉलेज के समीप से एक बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। इसके आधार पर राजा सरदार उर्फ प्रकाश सरदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न इलाकों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने सोनू नायक उर्फ कटारी और अतुल मुंडा को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की, जिनमें चार हीरो स्प्लेंडर (बिना नंबर प्लेट) और एक लाल रंग की पल्सर 180 शामिल है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी राजा सरदार पर पूर्व में भी धोखाधड़ी और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं सोनू नायक के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।

 

Tags - Golmuri bike theft case Jharkhand motorcycle theft Pulsar 180 stolen bike recovery Jamshedpur crime news CCTV investigation bike theft Motorcycle theft India news Criminal gang busted Jharkhand Police recovered stolen motorcycles