logo

जननायक जयंती : श्याम रजक ने रांची में कहा- झारखण्ड में 15 दिनों के अंदर राजद प्रदेश कमेटी का विस्तार होगा

rjd_off_ranchi.jpg

रांची।

झारखण्ड में 15 दिनों के अंदर राजद प्रदेश कमेटी का विस्तार होगा। इसकी घोषणा बड़े कार्यक्रम में की जाएगी। कोरोना और प्रदेश कमेटी के भंग रहने के कारण पार्टी के कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। कमेटी विस्तार के बाद फिर से उसे वही गति दी जाएगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रांची और छतरपुर में पहले ऐतिहासिक कार्यक्रम में शरीक हो चुके हैं। यह बातें आज रांची में बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहीं। वह जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर राजद प्रदेश कार्यालय में हुए स्मृति आयाेजन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़े, दलित, आदिवासियों, अल्पसंख्यक वर्ग एवं उच्च वर्ग के गरीबों की लड़ाई लड़ी। पिछड़ों की 27 प्रतिशत की लड़ाई को अमलीजामा पहनाने का काम किया। आज समाजवादी विचारधारा को खत्म करने की साजिश की जा रही है। सामन्तवादी शक्तियां विभिन्न तरीके से सभी जगहों पर, संस्थाओं पर वर्चस्व बनाने में सक्रिय हैं।

 

 

बता दें कि गरीबों के मसीहा, सामाजिक न्याय एवं धर्म निरपेक्षता के अग्रदूत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती आज पुरे देश में मनाई जा रही है। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि सामंतवादी शक्तियों ने कर्पूरी ठाकुर को जाति को आधार बना कर अपमानित करने का काम किया। हालांकि सभी लोगों को, सभी वर्ग को एक मंच पर उन्होंने लाया। मुख्यमंत्री बने और बिहार में पिछड़ों को आरक्षण को लागू किया। उनके अधूरे कार्यों को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने आगे बढ़ाया।

 



मौके पर पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर, राजेश यादव, श्याम दास सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र प्रसाद, रंजन यादव, अनिता देवी, मनोज कुमार, गौरी शंकर यादव,अंजल किशोर, सदाकत अंसारी, पिंकी यादव,अशुतोष यादव, इम्तियाज वारसी, कैसर वारसी,फिरोज अंसारी, कमलेश यादव, विध्या सिंह,शौकत अंसारी, जफीर खान, गुलजार अंसारी,सुधीर गोप, सुनील ठाकुर,राजु सिंह, अनिल शर्मा, गायत्री देवी, उर्मिला सोरेंग, ममता कुजुर, संजय ठाकुर आदि मौजूद थे।