logo

भाजपा समर्थित संध्या सिंह ने मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए भरा नामांकन, कहा- मेरा काम बोलेगा

jyniem.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ उनके पति एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू सहित भाजपा जमशेदपुर महानगर के कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

संध्या सिंह ने घर से निकलने से पहले सभी बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे अपने पति नीरज सिंह के साथ मानगो के बड़ा हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। तत्पश्चात साकची स्थित शीतला माता मंदिर में भी पूजा अर्चना की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संध्या सिंह साकची के आमबागान मैदान पहुंचीं। यहां उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम की विधायक सरयू राय का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का आभार व्यक्त किया। इसके बाद एनडीए के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ संध्या सिंह की नामांकन रैली ढोल-नगाड़ों के साथ उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची। वहां उन्होंने पूर्वी की विधायक और अन्य प्रस्तावकों के साथ मिलकर अपना नामांकन दाखिल किया।

पत्रकारों से बातचीत में संध्या सिंह ने कहा कि मानगो की समस्याओं से सभी वाकिफ हैं। उन्होंने बताया कि मानगो में बिजली, पानी, सड़क, सफाई जैसी समस्याएं आम हैं। उन्होंने कहा, “मैं मानगो नगर निगम के चुनाव में विकास के लिए आई हूं और यहां मैं नहीं, मेरा काम बोलेगा।” संध्या सिंह ने शिक्षा पर भी जोर देते हुए कहा कि पूरे मानगो की आबादी 3.33 लाख है, लेकिन इतनी बड़ी आबादी के लिए केवल एक सरकारी हाई स्कूल है। कुछ प्राइवेट स्कूल जरूर हैं, लेकिन सभी बच्चे उसमें पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैं मानगो की बेटी और बहु दोनों हूं। ऐसे में मैं मानगो क्षेत्र के विकास के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी काम करूंगी, ताकि मानगो के बच्चों को बेहतर शिक्षा उनके आसपास उपलब्ध हो सके।”

Tags - latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand news jharkhand news updates latest jharkhand News. Sandhya Singh Mango news Updates latest Sandhya Singh Mango news Sandhya Singh Mango news updates Sandhya Singh Mango news in hindi Sa