logo

झारखंड विधानसभा में बीजेपी ने बदले संगठनात्मक दायित्व, नवीन जायसवाल बने मुख्य सचेतक

navin_jaiswal.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए विधायक नवीन जायसवाल को विधानमंडल दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। इसके साथ ही विधायक राज सिन्हा (धनबाद) और नागेंद्र महतो (बगोदर) को उप सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने न सिर्फ आगामी विधानसभा सत्रों की रणनीति को मजबूती देने की दिशा में कदम उठाया है, बल्कि क्षेत्रीय संतुलन भी साधा है। राज सिन्हा और नागेंद्र महतो अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क व संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं, जिसे देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने इन बदलावों को विधानसभा में पार्टी के बेहतर समन्वय और रणनीतिक संचालन के लिहाज से अहम बताया है। 

बीजेपी कार्यालय से मिली सूचना के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह,उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,राकेश प्रसाद ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित पार्टी नेताओं ने नव नियुक्त मुख्य सचेतक और सचेतक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Tags - bjpJharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest