logo

भाजपा को झारखंड के नेताओं पर भरोसा नहीं, इसलिए केंद्र से भेजे जा रहे नेता- राकेश सिन्हा

0134.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा को अब झारखंड के नेताओं पर भरोसा नहीं रहा। इसलिए केंद्र से नेता भेजे जा रहे हैं। 9 साल भाजपा को जनता याद नहीं आयी अब चुनावी साल में उनको मनाने में जुटे हुए हैं। यह बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल देश के लोग मुद्रास्फिती
, बेरोजगारी और तानाशाही फैसलों का खामियाजा भुगत रहे है। मोदी सरकार जिन जुमलों के दम पर सत्ता में आई उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया।

जनता अब नहीं करेगी स्वीकार
झारखंड दौरे पर आए भाजपा के केंद्रीय नेताओं से कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा कि यह बताएं कि
2022 तक किसानों की आय दुगुनी हुई? हर साल दो करोड़ नौकारियों का वादा क्या हुआ? उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। लोग बैंक के लाइनों में मर गए। इस भयावह दृश्य को देश की जनता भूल नहीं सकती। 9 साल जनता की आवाज को उठाने वाले लोगों को दबाव, कुचलो, बुलडोजर चलाओ, ईडी, सीबीआई का डर दिखाओ अगर सरकार नहीं है तो पैसे के बल पर सत्ता खरीदो और लोकतंत्र की हत्या करो। उन्होंने कहा कि यह नौ साल के विफलता का प्रतीक है। जनता अब भाजपा को स्वीकार अब नहीं करने वाली है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N