logo

विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत, क्या है मामला 

rabindranath_mahto.jpg

रांची  

बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंच कर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष जिस प्रकार अपने पद का दुरूपयोग कर रहे हैं, वह गलत है। कहा, भाषण में अध्यक्ष ने कहा है की "जेल का फाटक टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा, जेल का फाटक तब टूटेगा जब नलिन सोरेन जीतेगा"। आऱोप लगाया कि यह नारा नहीं है बल्कि न्यायपालिका पर हमला है। 

हेमंत सोरेन न्यायपालिका के आदेश पर जेल मे हैं
सुधीर श्रीवास्तव ने आगे कहा है, हेमंत सोरेन न्यायपालिका के आदेश पर जेल मे हैं और जेल का फाटक तोड़ने का आह्वान विधानसभा अध्यक्ष कर रहे हैं जो खुद संवैधानिक पद पर हैं। साथ ही उनका कोर्ट भी लगता है। विधानसभा अध्यक्ष युवाओं को उकसाने का काम कर रहे हैं। जेल का ताला तोड़ने के लिए, जब जन प्रतिनिधि आह्वान करता है तो वह युवाओं और जनता को उकसाने का काम होता है। 

विधानसभा अध्यक्ष किसी पार्टी के सदस्य नहीं होते

कहा, विधानसभा अध्यक्ष किसी पार्टी के सदस्य नहीं होते। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो फिर क्यों प्रचार कर रहे हैं। पूर्व में इनके खिलाफ बीजेपी ने शिकायत दर्ज कराई थी पर आजतक कोई करवाई नहीं हुई। प्रतिनिधिमंडल में सुधीर श्रीवास्तव के साथ शिव कुमार शर्मा, मनोज दुबे शामिल थे।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Assembly SpeakerBJPRabindranath MahatoJharkhand News