logo

दुमका : दुष्कर्म के बाद हत्या का शिकार हुई आदिवासी लड़की के परिजनों को BJP ने दिए 28 लाख

दुमका.jpg

दुमकाः 

भाजपा के कई नेता बुधवार को दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड पहुंचे थे। वहां वह उस पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे जिनकी नाबालिग बेटी का दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया गया था। भाजपा नेताओं ने मिलकर इस पीड़ित परिवार को 28 लाख का चेक सौंपा है, साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हम गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे कर रहे हैं। मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि राज्य सरकार के इशारे पर वह गलत काम न करें क्योंकि यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। 


बाबूलाल ने चेताया 
इस दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की नजर आदिवासी परिवार की बेटियों पर है। वह हमारी बेटियों से शादी कर धर्म परिवर्तन कराने में लगे हैं।  वे इनकी आने वाली पीढ़ियों को पूरी तरह से अपने रंग में रंगने की कोशिश में हैं। वहीं पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया और कहा कि प्रशासन ऐसे मामलों को दबाने में लगी रहती है लेकिन जब लोग सड़क पर उतरे तो प्रशासन ने कार्रवाई की। पुलिस ने विरोध करने वाले ग्रामीणों पर भी केस कर दिया है। अगर इन लोगों पर किये गए केस पुलिस वह वापस नहीं लेती तो भाजपा आंदोलन करेगी। 

ये सभी रहे मौजूद 
पीड़ित परिवार से मिलने गये टीम में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, सांसद निशिकांत दुबे , सांसद सुनील सोरेन , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश , सारठ विधायक रणधीर सिंह , पूर्व मंत्री लुईस मरांडी आदि शामिल थे। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को 28 लाख रुपये का चेक दिया। बता दें कि आरोपी अरमान अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।