logo

असम-बंगाल-पुडुचेरी में जीत का जश्न, भाजपा विधायक सीपी सिंह ने झारखंड भवन में बांटी मिठाई 

CP_SINGH4.jpg

नई दिल्ली 

असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर नई दिल्ली प्रवास के दौरान रांची से भाजपा विधायक सीपी सिंह ने झारखंड भवन के कर्मचारियों का मुंह मीठा कराकर भाजपा की ऐतिहासिक विजय का जश्न मनाया।

अटूट समर्पण का प्रतिफल

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह के सांगठनिक कौशल एवं हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व अटूट समर्पण का प्रतिफल है। इस शानदार जीत पर संगठन के सभी कर्मठ साथियों एवं जनता-जनार्दन को हार्दिक बधाई। भाजपा का राष्ट्र निर्माण और विकास के प्रति यह संकल्प यूं ही अनवरत जारी रहेगा।

Tags - BJP victory historic win CP Singh Jharkhand Bhavan Narendra Modi leadership