logo

महागठबंधन सरकार के बारे में नकारात्मक प्रचार कर रही है बीजेपी- बंधु तिर्की 

BANDHU11.jpeg

रांची 

पश्चिमी जिला कांग्रेस कमिटी के जिला नेताओं एवं प्रदेश पदाधिकारीयों की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि बीजेपी गठबंधन सरकार के बारे में नकारात्मक प्रचार कर रही है। बता दें कि बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान संगठन की भूमिका पर चर्चा हुई। कमजोरियों को आंकने का प्रयास किया गया। बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि जिले के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्र में बैठक कर क्षेत्रवार विश्लेषण किया जाएगा। गत चुनाव में जो कमियां रह गई उसमें सुधार के लिए सुदृढ़ प्रणाली बनाई जाएगी। इस संदर्भ में जिले के लोगों के साथ प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर विस्तृत चर्चा करेंगे। 


बंधु तिर्की ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पहले से अच्छा प्रदर्शन कांग्रेस का हुआ है। कहा, हमें जरूरत है कि विधानसभा चुनाव में हम और बेहतर करें। बीजेपी महागठबंधन की सरकार को घेरने के लिए जनता के बीच नकारात्मक प्रचार करने की कोशिश कर रही है। लेकिन हमें लोगों के बीच रहकर उन्हें सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताना है। बीजेपी के चेहरे को उजागर करना है। झारखंडी जनता के विरुद्ध किस तरह बीजेपी ने केंद्र सरकार के माध्यम से कुचक्र रचा है, इसका भी पर्दाफाश करना जरूरी है। कहा कि 5 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड को उसके हक से वंचित रखा है। लेकिन विकास की रफ्तार झारखंड में कम नहीं हुई। विषम परिस्थितियों के बावजूद विकास के अनेकों काम राज्य में हुए हैं। 

बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव अशरफ होदा, महिला कांग्रेस की नीतिमा बारी बोदरा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष तोहिद आलम, वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णा सोय, सेवा दल मुख्य संगठन लक्ष्मण हांसदा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दीनबंधु बोयपाई, प्रदेश सचिव सुरेश सांवरिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकीरा, जिला महासचिव राजकुमार रजक, पंचायती राज संगठन के जिला संयोजक रितेश कुमार, दिनेश चंद्र बोयपाई, अविनाश कोड़हा और राजेंद्र पूर्ति आदि उपस्थित थे। 


 

Tags - Bandhu Tirkeypropaganda CONGRESSJharkhand News