रांची
भाजपा (BJP) झारखंड प्रदेश की नव नियुक्त सह-प्रभारी (Co-incharge) एवं बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council) की सदस्य निवेदिता सिंह (Nivedita Singh) के झारखंड आगमन पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओं के साथ ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष (State President) आदित्य साहू ((Aditya Sahu)) ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू (Aditya Sahu) ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें नए दायित्व की बधाई दी और उनके सफल एवं मंगलमय प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं निवेदिता सिंह ने स्वागत के लिए पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

मौके पर ये लोग थे मौजूद
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री शालिनी बैसिखियार, मनीर उरांव, शैलेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक विरंची नारायण, हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, सीमा सिंह, सूरज शाहदेव, रमेश सिंह, वरुण साहू, माया सिंह सिसोदिया, निशि जायसवाल, राजू सिंह, जितेंद्र वर्मा, सुनील साहू, ऋषिकेश राणा, देवराज सिंह, दिनेश साहू, रंजीता सिंह, यश परमार सहित सैकड़ों की संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया।
