logo

Ranchi : महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी हैं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: आरती कुजूर

a713.jpg

रांची: 

राष्ट्रपति शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा  महिला मोर्चा (रांची ग्रामीण) के टाटीसिलवे के टाटी बस्ती में गांव की महिलाओं के साथ रांची ग्रामीण जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष माधुरी देवी की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर शामिल हुईं और खुशी व्यक्त की।

 

मांदर की थाप पर झूमीं महिलाएं
सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और मिठाई खिलाई। महिलाओं ने गीत गाये और मांदर की थाप पर खूब झूमीं। समारोह में प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री मंजूलता दुबे, प्रवक्ता सुचिता सिंह, बबिता वर्मा, सोनी हेमरोम, रेखा देवी, तारा पाहन, आशा पाहन, अंजनी पाहन, सबिता देवी, सुनीता देवी, शंकुतला देवी, गुड़िया कच्छप, वीना देवी, अंजली देवी तथा सरिता देवी आदि मौजूद रहीं।