logo

पाकुड़ : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता हेमलालू मुर्मू, सीएम हेमंत के बढ़ते जनाधार का असर

hemu.jpg

रांचीः 
इस वक्त संथाल परगना की राजनीति से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल भाजपा नेता हेमलालू मुर्मू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम सरकार आपके द्वारा में शिरकत करने पहुंचे हैं। हेमलालू मुर्मू को लेकर पहले से ही कई बार इस बात के कयास लगाए गये हैं कि वह झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम सकते हैं। आज जब वह पाकुड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यक्रम में पहुंचे हैं तो इससे शंका को और बल मिल रहा है। आपको मालूम हो ही हेमलालू मुर्मू पहले भी जेएमएम में ही थे। हेमलालू मुर्मू के जेएमएम के कार्यक्रम में पहुंचने को इस तरह से भी देखा जा रहा है कि यह हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता का है। अब अगर हेमलालू मुर्मू जेएमएम में शामिल होते हैं तो इससे संथाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो सकता है।  हेमलालू मुर्मू घर वापसी कर सकते हैं। हालांकि वह कई बार बयान दे चुके हैं कि  राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन झामुमो में वापस नहीं जाएंगे। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज किस मकसद को लेकर हेमलाल मुर्मू झामुमो के कार्यक्रम में पहुंचे हैं


आज पाकुड़ में कार्यक्रम होना है
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज पाकुड़ में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जिला मुख्यालय के कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में होगा। प्रांगण में विशाल पंडाल बनाया गया है। मंच आगंतुकों को बैठने के लिए पंडाल का निर्माण विभागवार स्टॉल के अलावा हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। बता दें कि इन दिनों मुख्यमंत्री सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हर जिले में भ्रमण कर रहे हैं। लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।।