logo

विपक्षी एकता से भाजपा नेता असहज, जनाधार खिसकते देख प्रदेश अध्यक्ष हैं बेचैन- राजद

01237.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में विपक्ष की एकजुटता देख भाजपा नेता बेचैन हैं। विशेष रूप से झारखंड के भाजपा नेता काफी असहज नजर आ रहे हैंदरअसल झारखंड से भाजपा के जनाधार को खिसकते देख भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बेहद बेचैन हैं। यह बातें झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने कही। उन्होंने भाजपा नेता दीपक प्रकाश के उस बयान की कड़ी निंदा की जिसमें बिहार में विपक्षी एकता की बैठक में शामिल नेताओं को भ्रष्टाचार का संरक्षक बताया था मनोज कुमार ने कहा कि भाजपा के सभी नेता दूध के धुले है और वे भी धुले होते हैं जो भाजपा के साथ होते हैं। सौ चूहे खा कर बिल्ली चली हज को के कहावत को भाजपा नेता चरितार्थ कर रहे है। भाजपा नेताओं को बोलने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि जिस झारखंड की धरती से बोल रहे है यहां भाजपा की जब-जब सत्ता रही झारखंड को लूटखंड बनाने का काम किया झारखंड की जनता को ठगने और धोखा देने का काम किया।

रघुवर सरकार में 31 घोटाले हुए
जीरो टॉलरेंस वाली रघुवर दास की सरकार के समय सबसे ज्यादा 31 घोटाले हुए जिसमे मोमेंटम झारखंड में 100 करोड़, 400 करोड़ के लौह अयस्क, 18 करोड़ के कंबल घोटाले, 61 करोड़ अल्पसंख्यक छात्रवृति घोटाले, टॉफी टी शर्ट घोटाले सहित अनेक घोटाले उजागर हुए। मगर इनमें इतनी निर्लजता कूट-कूट कर भरी है की शर्म भी शर्मा जाए।  भाजपा नेताओं को यह भ्रष्टाचार नहीं दिखता। क्योंकि, भ्रष्टाचार के चश्मा से देखते हैं इसलिए भाजपा द्वारा किए गए भ्रष्टाचार इन्हें भ्रटाचार नहीं लगता।

जनता देगी जवाब
मनोज कुमार ने भाजपा के
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से कहा है कि पहले अपने अंदर झांकिए। जनता सब देख रही है जनता ही जवाब देगी। साथ ही कहा कि जो मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं कि झारखंड के सभी लोकसभा सीट जीतेंगे। वे सपना देखते रहें। सपना देखने में कोई हर्ज नहीं है भाजपा के झूठ को आम आवाम भी समाज चुकी है इसीलिए अन्य राज्यों आपको धूल चटाने का काम किया झारखंड में भी झारखंड की जनता यही करने वाली है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N