logo

प्रार्थना : पीएम की मां के स्वास्थ्य सुधार के लिए भाजपा नेताओं ने पहाड़ी मंदिर में किया रुद्राभिषेक

hira.jpg


रांचीः 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां सेहत मंगलवार को अचानक खराब हो गई। जिसके बाद अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया। जगह-जगह पर उनके बेहतर स्वास्थय की कामना के लिए पूर्जा अर्चना की जा रही है। रांची के पहाड़ी मंदिर में भी उनकी बेहतर स्वास्थय को लेकर रुद्राभिषेक किया गया है। यह रुद्राभिषेक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजय कुमार जयसवाल ने करवाया है। उनका स्वास्थ्य सुधार के लिए पुजारी अश्वनी कुमार मिश्रा की टीम ने वैदिक मंत्रों के द्वारा रुद्राभिषेक कराय। हीराबा बेन की स्वास्थ्य में सुधार हो इसके लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की गई। इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की माता ने  ऐसे देशभक्त महान पुत्र को जन्म दिया जो देश को आगे बढ़ाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। प्रार्थना की गई है कि प्रधानमंत्री की माताजी की तबीयत जल्द ठीक हो ताकि प्रधानमंत्री मां के स्वास्थ्य के प्रति चिंता मुक्त हो और फ्री मांइड से देश को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करते रहे। 


जल्द स्वस्थ हों पीएम की माताजी 
संजय कुमार जयसवाल ने हीराबा बेन के जल्द स्वस्थ होने और घर वापसी को लेकर भगवान भोले शंकर से प्रार्थना की है। इस रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पुजारी के टीम के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। भाजयुमो जिला के मंत्री शुभम कुमार जायसवाल, सुखदेव नगर मंडल के महामंत्री राजकुमार जयसवाल, जावेद खान, अविनाश राय, तरुण कुमार जायसवाल, रणधीर कुमार, नितेश कुमार, अंकित राजपाल, सुमित बराईक, साकेत चौधरी, समीर कुमार, राजेश वर्मा सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। 


कल भी की गई कई जगह पूजा 
नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर के हाटकेश्वर मंदिर में भी हीराबा बेन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कल प्रार्थना की गई थी। रुद्राभिषेक भी किया गया। इसके अलावा वाराणसी में भी हीराबा के जल्द ठीक होने के लिए पूजा-अर्चना की गई। गौरतलब है कि 2016 में भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी। तब उन्हें गांधीनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आम आदमी की तरह अस्पताल के जनरल वार्ड में इलाज किया गया था। PM मोदी गुजरात चुनाव के मतदान के दौरान 4 दिसंबर को गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मिले थे। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। 


अहमदाबाद पहुंचे थे कल पीएम 
बता दें कि बुधवार को पीएम मोदी अपनी मां से मिलने अहमदाबाद पहुंचे थे। करीब डेढ घंटे तक अस्पताल में अपनी मां के साथ रहे थे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की थी। दरअसल मंगलवार देर हीराबा बेन को रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। डॉक्टरों की टीम ने बताया है कि उनकी तबीयत अब स्थिर है। कुछ महीनों पहले ही पीएम अपनी मां के 100वें जन्मदिन पर उनसे मिलने गये थे।