logo

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अरगोड़ा थाने में दर्ज कराई सीएम हेमंत सोरेन की मिसिंग कम्प्लेंट

a180.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रांची के अरगोड़ा थाने में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंगलवार दोपहर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अरगोड़ा थाना पहुंचे और मिसिंग कम्प्लेंट लिखाई। इससे पहले बाबूलाल मरांडी ने ऑफिशियल ट्विटर (एक्स) पर मुख्यमंत्री के लापता होने का पोस्टर जारी कर उनके बारे में जानकारी देने वाले को 11 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई।

अरगोड़ा थाने में दिये लिखित आवेदन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बताया कि मुख्यमंत्री किसी काम से दिल्ली गए थे। समाचार पत्रों से ऐसी जानकारी मिली। पिछले 40 घंटे से मुख्यमंत्री को कोई खोज खबर नहीं है। यह गंभीर चिंता का विषय है। यह मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ा है। अनुरोध है कि मुख्यमंत्री की खोजबीन के लिए तत्काल एक टीम बनाई जाए। उनको खोजा जाए ताकि झारखंड की जनता राहत की सांस ले सके। बता दें कि बीजेपी के नव-नियुक्त महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने थाने में मामला दर्ज कराया है।