रांची
बैंक अकाउंट फ्रिज मामले में BJP विधायक भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस पर हमला बोला है। कहा है केंद्र की मोदी सरकार पर इस मामले में आरोप लगाना गलत है। कांग्रेस चाहे तो सभी दस्तावेज के साथ बीजेपी नेता के साथ बहस कर सकती है। कहा कि भारत के हर नागरिक और संस्था के लिए आयकर के नियम बराबर हैं। कहा कि आयकर विभाग ने डिफॉल्टर होने के कारण कांग्रेस की बकाया टैक्स राशि 115 करोड़ के प्रयोग पर रोक लगाई गई है न कि बैंक एकाउंट को फ्रिज किया गया है।

कांग्रेस पर लगाये ये आरोप
कहा कि आयकर मामले में कांग्रेस के द्वारा अपने अपने खाते फ्रिज होने की तुलना 'लोकतंत्र की हत्या' से करना देश क अपमान है। कहा कि कांग्रेस ने 1 लाख 80 हज़ार करोड़ का कोयला, 1 लाख 76 हज़ार करोड़ का 2G स्पेक्ट्रम, 3600 करोड़ का हेलीकॉप्टर, 70 हज़ार करोड़ का कॉमनवेल्थ गेम्स और 5000 करोड़ का नेशनल हेराल्ड घोटाला किया था। इसे कांग्रेस को नहीं भूलना चाहिये। कहा कि राहुल गांधी स्वयं प्लेन में घूम रहे हैं और कह रहे हैं कि कांग्रेस के पास ट्रेन में आने जाने का भी पैसा नहीं है।

कांग्रेस के साथ कोई अन्याय नहीं हुआ
शाही ने आगे कहा कि सारे प्रावधानों की जानकारी होने के बावजूद कांग्रेस ने 14 लाख नगद चंदा लिया। 105 करोड़ का टैक्स बकाया होने के बावजूद मात्र 2.5 करोड़ ही जमा कराया। कांग्रेस ने उस समय कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया कि हमारे साथ अन्याय हो रहा है। कांग्रेस इस बात से सहमत थी कि 105 करोड रुपए का आयकर वैध है। कहा कि कांग्रेस ने आयकर मामले में हर न्यायालय और ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया लेकिन उन्हें हर जगह मुंह की खानी पड़ी। प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक और प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ उपस्थित थीं।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -
https://chat।whatsapp।com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn