logo

CM आवास घेरने पहुंचे BJP विधायकों को पुलिस ने लिया हिरासत में, सड़क पर लेटकर किया विरोध; आदित्य साहू भी डिटेन

्गूाल.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग को लेकर सीएम आवास घेरने पहुंचे बीजेपी विधायकों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बीजेपी के विधायक सीएम आवास के पास सड़क पर ही लेट गए और विरोध जताया।यह तस्वीर सूचना भवन के पास की है, जहां बीजेपी के विधायक सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। इसी गेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निकलकर विधानसभा जाते हैं। मुख्यमंत्री के विधानसभा जाने से पहले ही गेट के पास बीजेपी विधायकों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा लग गया। बीजेपी नेता मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सीएम आवास का घेराव कर रहे हैं।


मानसून सत्र के तीसरे दिन बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। एक तरफ सीएम आवास के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन जारी है, तो दूसरी तरफ छात्र भी विधानसभा घेराव की तैयारी में हैं। हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा की ओर कूच करने वाले हैं। ऐसे में राजधानी रांची में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है और चारों तरफ ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसका दोहरा चरित्र सामने आ गया है। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार से कांग्रेस को समर्थन वापस लेने की मांग भी की है। बीजेपी का आरोप है कि सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिसके विरोध में पार्टी लगातार आंदोलन कर रही है।

Tags - BJP Aditya Sahu Hemant Soren Jharkhand Assembly Jharkhand Politics