logo

भाजपा विधायकों को लेकर खेलगांव पहुंची पुलिस

KHEL5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के घेराव के बाद पुलिस ने ऐहतिहात के तौर पर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी विधायकों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस उन्हें अलग अलग गाड़ियों में भरकर खेलगांव ले गई है। बताते चलें कि झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है और इस वक्त तक तमाम विधायक विधानसभा परिसर में होते हैं लेकिन छात्रों से वार्ता विफल होने के बाद बीजेपी के तमाम विधायक,प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर दिया था। जिसके बाद पुलिस को उन्हें डिटेन करना पड़ा। क्या आज सदन की कार्यवाही आज बिना बीजेपी के विधायकों की मौजूदगी में की जाएगी, या पुलिस बीजेपी विधायकों को थोड़ी देर में रिहा कर देगी। फिलहाल तमाम लोग खेलगांव स्टेडियम  में डटे हुए हैं और पुलिस की निगरानी में हैं। 

Tags - BJP Hemant Soren Aditya Sahu Babulal Marandi Jharkhand Assembly