logo

महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के खिलाफ भाजपा ने किया आक्रोश प्रदर्शन

ोोकीदेप.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को आक्रोश प्रदर्शन किया। मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से यह आक्रोश प्रदर्शन शुरू हुआ। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने महिला विरोधी हेमंत सरकार गद्दी छोड़ो- गद्दी छोड़ो के नारे लगाये। महिला आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन भाजपा रांची  महानगर और रांची ग्रामीण की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश की उपाध्यक्ष आरती कुजूर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह, रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू, रांची ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र महतो सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Tags - Ranchi News Ranchi News Aakrosh Rally BJP BJP News Ranchi