गढ़वा
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से SIR को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विधानसभा क्षेत्र के 488 बूथों से BLA-2 की उपस्थिति रही। कार्यशाला का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना रहा। इस दौरान कार्यशाला को संबोधित करते हुए गढ़वा विधानसभा के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन आयोग और भारत सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

संगठन के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करने का आह्वान
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत बूथ स्तर पर मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा गलत या अपात्र नामों को हटाने में BLA-2 की महत्वपूर्ण भूमिका है। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में सजग रहकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया समय-समय पर सरकार द्वारा कराई जाती है ताकि मतदाता सूची अधिक पारदर्शी और सटीक बन सके। वहीं कार्यशाला में बीजेपी प्रभारी प्रदेश मंत्री अमित सिंह ने सभी BLA-2 को कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी और संगठन के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
.jpeg)
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने की
कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, जिला संगठन प्रभारी पंकज कुमार सिंह, पूर्व सांसद घुरन राम, तथा कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, विनोद चंद्रवंशी और सूरज गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र चंद्रवंशी ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री मुकेश चौबे, विवेकानंद तिवारी, संतोष दुबे, मुरारी यादव, धनंजय गॉड, विकास तिवारी, परीक्षित तिवारी, अशोक केसरी, राजेश यादव, बलराम यादव, बसंत प्रसाद, वीरेंद्र चौधरी, राजेश गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, उमेश कश्यप, रामाशीष तिवारी, अनीता गुप्ता, कंचन जायसवाल, मीरा यादव, पार्वती सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।