द फॉलोअप डेस्कः
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार को जामताड़ा पहुंचे। रविवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात कार्यक्रम सुनी। इसे उन्होंने काफी सफल बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से लोगों की भावना से अवगत होते हैं. सभी क्षेत्र में लगे लोगों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं और जागरूक करते हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे देश की सेवा और जनता की सेवा में लगे रहते हैं। विदेशों में रहकर भी देश के लोगों के लिए काम करते हैं. इसरो द्वारा चांद में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर चर्चा की और कहा कि प्रधानमंत्री विदेश से लौटकर सबसे पहले इसरो के वैज्ञानिकों के पास गए और उनका हौसला बढ़ाया।

कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
दरअसल शनिवार को जामताड़ा पहुंचकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने नाला विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित किया और रात्रि विश्राम जामताड़ा में किया। वहीं दूसरे दिन संकल्प यात्रा के दौरान जामताड़ा सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बाबूलाल और अधिक सक्रिय हो गए है, हेमंत सरकार पर हमला करने का कोई भी मौका वह अपने हाथ से जाने नहीं देते हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N