logo

Palamu : दलित बस्ती उजाड़ने मामले में दीपक प्रकाश का पलामू दौरा, कहा-नहीं चलेगा तुगलकी शासन 

DEEPAK4.jpg

पलामूः
 पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के मुरुमातु में दलित बस्ती उजाड़ने के मामले में आज राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  दीपक प्रकाश क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत में कहा कि राज्य सरकार तुगलकों की तरह फैसला ले रही है। पर तुगलकों का शासन अधिक दिनों तक नहीं चलता है। हेमंत सरकार के नियम और नीति हैं कि जनता की गाढ़ी कमाई का उपयोग विधायकों के लिए एयरक्राफ्ट और माननीयों के लिए बीएमडब्ल्यू खरीदने पर किया जाए पर आम लोगों के लिए बैलगाड़ी तक नहीं उपलब्ध हो।  जिस प्रकार का फैसला हेमंत सरकार ले रही है, उसमें कांग्रेस भी पाप की भागीदार है। 

 

महिलाएं नहीं है सुरक्षित 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  ने हेमंत सरकार जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून का शासन खत्म हो गया है। पूरे देश में सबसे अधिक तेजाब और  दुष्कर्म की घटनाएं झारखंड में हो रही हैं। हेमंत सरकार में बेटियां और महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।  


कोल  माफिया और शराब माफिया उठा रहे 
यूपीए विधायकों के प्रवास पर दीपक प्रकाश ने बताया कि कि पूरे खर्च का जिम्मा दो व्यवसायी उठा रहे हैं। जिसमें एक कोल  माफिया और एक शराब माफिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आनन-फानन में फैसले ले रही है। राज्य के किसान  परेशान हैं पर इन सबसे इतर यूपीए विधायक रायपुर में मस्ती कर रहे हैं। दीपक प्रकाश के साथ विधायक आलोक चौरसिया, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह समेत कई लोग पलामू पहुंचे।