logo

गजेंद्र सिंह पटेल रांची पहुंचे, 24-25 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में होंगे शामिल

गजेंद्र सिंह पटेल रांची पहुंचे, 24-25 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में होंगे शामिल

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए रांची पहुंच गए हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 24 और 25 अक्टूबर को रांची में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और गिरिडीह उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और पार्टी की भावी रणनीति पर भी मंथन होगा। बैठक में राज्य की राजनीतिक स्थिति से जुड़े कई प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के कार्यकाल में जनवरी 2023 में देवघर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई थी। इसके बाद अब रांची में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी पहुंचेंगे रांची

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 23 अक्टूबर की शाम सात बजे रांची पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड का यह उनका दूसरा दौरा होगा। उनके स्वागत के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर तैयारियां की गई हैं। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को झारखंड भाजपा के संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags - Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel Ranchi BJP Meeting Nitin Nabin Aditya Sahu Giridih By Election BJP State Working Committee