logo

गिरिडीह नगर निगम मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र चौधरी ने किया नॉमिनेशन

undyi,.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र चौधरी ने मंगलवार को गिरिडीह नगर निगम महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वे समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समाहरणालय पहुँचे, जहाँ अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुवा के समक्ष पर्चा प्रस्तुत किया। नामांकन के दौरान परिसर में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर समर्थन जताया, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुब्बे सहित कई नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद डॉ. शैलेन्द्र चौधरी ने कहा कि वे नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगे। साथ ही नगर निगम में पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था स्थापित करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने जनता से मजबूत, स्वच्छ और विकसित गिरिडीह के लिए समर्थन की अपील की।

Tags - Latest Jharkhand news Jharkhand News Updates latest Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News Jharkhand news updates Giridih news in hindi latest Giridih news Giridih news In hindi Giridih Updates Giridih updates Giridih News