logo

कैश बरामदगी पर BJP का तंज, पैसे के बल पर चुनाव लड़ना चाहती है चंपाई सरकार

जोगेो21.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची में सुबह-सुबह ईडी की टीम ने दबिश दी है। एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इसी बीच मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी हमलावर है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और राजद पैसों के दम पर चुनाव लड़ना चाहती है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने ट्वीट कर लिखा है कि "लूट लिया झारखंड, झुका दिया झारखंड ! जनता माफ नहीं करेगी। झारखंड कांग्रेस के विधायक दल के नेता, वर्तमान में झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम जी के सहयोगी के यहां से अकूत धनराशि बरामद! झारखंड के जनता की गाढ़ी कमाई,कांग्रेस-झामुमो-राजद ने अपनी तिजोरी में छिपाई।"

 

झारखंड की जनता को अपमानित किया 
वहीं भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि "काले धन के बरामद होने से साफ है कि इन लोगों ने झारखंड को लूटखंड बना दिया है। बरामद पैसे सरकार में शामिल लोगों के हैं, यह हमसभी को मर्माहत करने वाला है. उन्होंने कहा कि कैश बरामदगी ने झारखंड की जनता को अपमानित किया है.

 


बैंक अधिकारियों को नोट गिनने में लगाया गया 
बता दें कि आज सुबह ईडी की टीम ने एक साथ रांची में कई जगहों पर छापेमारी की है।  मंत्री आलमगीर आलम के सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के घर से नकद बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक जहांगीर ने ईडी को बताया है कि उसके घर से बरामद पैसे संजीव लाल के हैं। यह छापेमारी सेल सिटी, दीनदयाल नगर समेत कई जगहों पर चल रही है। कैश की गिनती के लिए बैंक के अधिकारियों को शामिल किया गया है। 

Tags - Cash recovered Cash recovered from Jharkhand Rs 25 crore cash recovered Alamgir Alam cash recovered ED raid Ranchi