logo

परिवर्तन यात्रा में हेमंत सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी बीजेपी, बाबूलाल मरांडी ने की बैठक 

news1011.jpg

रांची 
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इसमें आगामी 20 सितंबर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री एवम विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी एवम असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा, प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम यात्रा के संयोजक सांसद दीपक प्रकाश, समीर उरांव, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, मनोज कुमार सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी, सांसद,विधायकगण, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी गण उपस्थित थे।

यात्रा संयोजक एवम सांसद दीपक प्रकाश ने बैठक के बाद बताया कि भ्रष्ट और निकम्मी हेमंत सरकार से जनता ऊब चुकी है। सभी वर्गों में राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक मजबूत विपक्ष के नाते जन भावनाओं की अभिव्यक्ति है। कहा कि जन मुद्दों और सरकार की विफलताओं को जमीनी स्तर पर उजागर करने केलिए बीजेपी ने सभी 6 सांगठनिक प्रमंडलों से परिवर्तन यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा।

कहा कि यात्रा की संभावित तिथि 20 से 30 सितंबर के बीच होगी जो सभी विधानसभा क्षेत्रों में जायेगी। कहा कि पार्टी जल्द यात्रा कार्यक्रमों की विधिवत घोषणा करेगी। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने किया। मंचस्थ पदाधिकारियों का स्वागत अनंत ओझा, नीलकंठ सिंह मुंडा, बड़कुवर गगराई, नवीन जायसवाल, नीरा यादव,केदार हाजरा, राज सिन्हा और शशि भूषण मेहता ने किया।


 

Tags - BJP expose failures Hemant Soren Parivartan Yatra Babulal Marandi Jharkhand News