द फॉलोअप डेस्क
कीताडीह दुर्गा पूजा मैदान स्थित गौरी भवन हॉल में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें जानकारी दी गई कि आगामी छठ महापर्व के पावन अवसर पर इस साल भी भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 1001 व्रतधारियों के बीच निःशुल्क सूप, डाला, फल एवं पूजा सामग्री का वितरण किया जाएगा।
यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर की सुबह 11 बजे कीताडीह दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित होगा। मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और लोकपरंपरा का प्रतीक है। भाजपा युवा मोर्चा समाजसेवा की भावना के साथ इस आयोजन को हर वर्ष सफलतापूर्वक करता आ रहा है। व्रतधारियों की सुविधा और सम्मान के लिए यह हमारी सामूहिक सेवा का एक संकल्प है।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, बागबेड़ा मंडल युवा मोर्चा महामंत्री मनोज सिंह, सुरेश प्रसाद, धर्म सिंह वालिया, अशोक मिश्रा, विकास यादव, दिवाकर कुमार, मुन्ना पवन सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
