logo

ढोंग से ज्यादा कुछ नहीं है, भाजपा का हर घर तिरंगा कार्यक्रम : कैलाश यादव

kailsh.jpg

रांची : राजद के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने भाजपा के हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर सवाल उठाया है। अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय तिरंगा जैसे पवित्र प्रतीक का भाजपा ने कई बार अपमान किया है।

पूर्व में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहीं उमा भारती ने तिरंगे पर पैर रखा था जिसके बाद मामला न्यायिक हुआ और काफी फजीहत होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

वर्ष 2016- 17 में  भी पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास के नेतृत्व में राँची पहाड़ी मंदिर पर जिला प्रशासन ने उर्मिला कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने का दावा किया गया था। लेकिन पहाड़ी मन्दिर पर जब से ऊँचा तिरंगा झण्डा लगाया तब से प्रतिदिन झंडे का अपमान होता रहा।

इसलिए, भाजपा का देशभर में हर घर तिरंगा लगाने का कार्यक्रम सिर्फ ढोंग और बनावटी नाटक है। राजद की ओर से सुझाव है कि भाजपाइयों को राष्ट्रीय तिरंगे का अपमान करने बजाय पहले सम्मान करना सीखना चाहिए।