logo

पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा में भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, स्वदेशी का दिया संदेश

jhvvfafasjhlg.jpg

नंदलाल तुरी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार देर शाम लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कारियोडीह में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विश्व को भारत की ताकत से बखूबी परिचय कराया है। दिलीप वर्मा ने कहा, "आज हमारे पास ऐसा नेता है जो विश्व की तथाकथित महाशक्तियों के दबाव में झुकने वाला नहीं है। बस हमें ऐसे नेता को ताकत देने की जरूरत है। हम वैश्विक समझौतों को बाधा नहीं बनने देंगे। हमें अपनी ताकत को खड़ी करनी है। एक लकीर के बगल में बड़ी लकीर खींच कर उसे छोटा करना है। और यही है स्वदेशी अभियान, जो स्वदेशी भाव जागृत करने से मजबूत होगा।"
जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि आज के संदर्भ में स्वदेशी की परिभाषा को भी समझना जरूरी है। उन्होंने कहा, "आज हम स्वदेशी को उस वस्तु के रूप में मानेंगे जिसमें भारत के लोगों का परिश्रम, पसीना और भारत की धरती का योगदान हो। साथ ही, ऐसे उत्पादों को प्राथमिकता दें जिनका विकल्प शुद्ध भारतीय कंपनियों के हैं।"
प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी' का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली वस्तुएं केवल स्वदेशी होंगी और यह संकल्प हम सभी को लेना है। मरांडी ने बताया कि भारत ट्रैक्टर निर्माण में विश्व में पहले, बस निर्माण में दूसरे और हैवी ट्रक निर्माण में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी आंदोलन अर्थव्यवस्था के विकेंद्रीकरण की कुंजी है।
इस कार्यक्रम का संचालन बिचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साहा ने किया। कार्यक्रम में अजजा मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू, अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, वरिष्ठ नेता साहेब हांसदा, क़िस्टू सोरेन, सुकुमार मंडल, आशीष हेंब्रम, नकुल साह, बेणेश्वर सोरेन, निमाई ठाकुर, दयाल साहा, गुरु दयाल साहा, ईश्वर साहा, राहुल साहा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand Updates in Hindi Pakur News updates Pakur news in hindi Pakur updates in hindi latest Pakur News Pakur updates Pakur Updates in hidni