logo

JPSC मेंस का परिणाम जारी करने को लेकर BJYM अध्यक्ष शशांक राज ने राज्यपाल से की मुलाकात

JPSC मेंस का परिणाम जारी करने को लेकर BJYM अध्यक्ष शशांक राज ने राज्यपाल से की मुलाकात

द फॉलोअप डेस्कः
जेपीएससी 11वीं से 13वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम अब तक नहीं निकाला गया है। जिसके लिए पिछले दिनों अभ्यर्थियों ने जेपीएससी के मुख्य गेट के पास धरना भी दिया था। अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक राज ने इसे लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की है। शशांक राज ने एक ज्ञापन में राज्यपाल को सौंपा है जिसमें लिखा है कि जून 2024 में आयोजित 11वीं से 13वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम 31 जुलाई को ही बन कर तैयार हो चुका है। जो आयोग द्‌वारा निकाले गए नोटिस में वर्णित है। 31 जुलाई को आयोग ‌द्वारा एक विज्ञप्ति जारी की गई और बताया गया कि मुख्य परीक्षा का परिणाम अतिशीघ्र आयेगा तथा अगस्त माह के द्वितीय सप्ताह से साक्षात्कार लिया जाएगा।


लेकिन 3 सप्ताह बीत जाने के बाद जब सभी अभ्यर्थी पहुंचे तो अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षाफल तैयार है लेकिन आपसी सहमति नहीं होने के कारण प्रकाशन में विलंब हो रहा है। फिर से 20 अगस्त को अभ्यर्थी गए तो अध्यक्ष  ने बताया कि उनके हाथ बंधे हुए है और वो असमर्थ हैं। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने की सलाह दी। परंतु कल पूरे दिन इंतजार के बाद भी मुख्यमंत्री नहीं मिले। जिससे जेपीएससी  मुख्य परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित नहीं किया जा सका है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया है कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द परीक्षाफल प्रकाशन कर आदेश दें। 

22 से 24 जून तक ली गई थी मुख्य परीक्षा

बता दें कि 342 पदों के लिए 11वीं से 13वीं जेपीएससी सिविल सेवा का विज्ञापन निकाला गया था। इसके बाद 17 मार्च को पीटी परीक्षा आयोजित किया गया। जिसमें करीब सात हजार सफल हुए। मुख्य परीक्षा में बैठे करीब 5600 छात्र बैठे। 22 से 24 जून तक मेंस की परीक्षा ली गई। मुख्य परीक्षा को बैठे छात्रों को यह उम्मीद थी कि आयोग के घोषणा अनुरूप रिजल्ट अगस्त के दूसरे सप्ताह में आ जाएगा मगर ऐसा हुआ नहीं। ऐसे में छात्र लगातार मुख्य परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित करने की मांग को लेकर दवाब बनाने में जुटे हैं। 

Tags - Shashank Raj JPSC JPSC Result BJYM Shashank Raj