logo

Ranchi : रांची के Capitol Hill में BHEL के एजीएम का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद 

रांची के Capitol Hill में BHEL के एजीएम का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद 

रांचीः
BHEL के एजीएम का शव रांची में संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है। शव हिंदपीड़ी थानाक्षेत्र में पड़ने वाले होटल कैपिटल हिल से बरामद किया गया है। एजीएम  की पहचान  मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पूर्णिया के रहने वाले बताये जा रहे हैं। उनकी पोस्टिंग बनारस में थी।

मामला स्पष्ट नहीं

फिलहाल मामला स्पष्ट नहीं है कि मौत कैसे हुई है। हिंदपीड़ी थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए  बताया कि जब काफी देर तक मनोज कुमार अपने कमरे से बाहर नहीं आये तो उनके कमरे का दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया गया। फिलहाल शव को रिम्स पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. 56 वर्षीय मनोज सिंह के परिजनों को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है.