logo

कल झारखंड लाया जाएगा शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर, पैतृक गांव से होगा अंतिम संस्कार

jagarnath9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का आज निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली। शिक्षा मंत्री के पार्थिव शरीर को चेन्नई से झारखंड 7 अप्रैल यानि की कल सुबह 7 बजे लाया जाएगा। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विधानसभा परिषद ले जाया जाएगा। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री के पुत्र अखिलेश महतो ने दी है।


बोकारो से होगा अंतिम संस्कार संपन्न
अखिलेश महतो ने ट्वीट कर बताया कि जगन्नाथ महतो का अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास ग्राम अलारगो,भंडारीदह बोकारो से संपन्न होगा। जिसके बाद दोपहर 1 बजे उनकी अंतिम यात्रा हमारे गांव अलारगो से भंडारीदह (दमोदर घाटी) तक होगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT