logo

कोकर से लापता बच्ची का शव मिला! पहचान करने में जुटी पुलिस; बुलाई गई FSL टीम 

KOKAR00011.jpg

रांची 

रांची के कोकर इलाके से लापता 18 महीने की बच्ची आदिती पाण्डेय का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इसी बीच मंगलवार की सुबह एक खबर निकलकर सामने आई कि गाडीगांव (खेलगांव के निकट) इलाके के एक बड़े नाले से पुलिस ने एक बच्ची का शव बरामद किया है। लेकिन अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये शव किसका है। फिलहाल पुलिस बच्ची का शव अपने कब्जे में लेकर परिजनों से पहचान कराने में जुटी है। मौके पर सिटी एसपी समेत कई बड़े अधिकारी पहुंचे हैं। जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया है। आपको बता दें कि रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोंकर खोरहा टोली से 18 महीने की बच्ची आदिती रविवार से ही लापता थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस की पूरी टीम बच्ची की सकुशल बारमदगी में जुटी हुई थी लेकिन इसी बीच ये दुखद खबर सामने आई है। उसके बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive