logo

साहिबगंज : रेलवे पटरी पर मिली अज्ञात व्यक्ति की ला' श, छानबीन में जुटी पुलिस

track2.jpg

साहिबगंज: 
झारखंड के साहिबगंज (Sahibganj) जिला के मिर्जाचौकी थानाक्षेत्र स्थित तेतरिया गांव (Tetaria Village) के पास रेलवे ट्रैक पर पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। RPF SI किशोर (Sub Inspector Kishor) व कॉन्स्टेबल एस मुर्मू (Constable S. Murmu) व राजकुमार (RajKumar) ने जांच कर स्थानीय पुलिस चौकी मिर्जापुर चौकी थाना प्रभारी अशोक प्रसाद को घटना की सूचना दी। अशोक प्रसाद पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।

शव का शिनाख्त कराने का प्रयास जारी
पुलिस से मिली जानकारी मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। वहीं प्रथम दृष्टया पता चलता है कि मृतक ट्रेन से गिरा होगा। शव इलेक्ट्रॉनिक पोल संख्या 244/3.4 के बीच रेलवे लाइन के किनारे से बरामद किया गया है। आसपास के लोगों को शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यह 75 घंटे तक कराने का प्रयास किया जाएगा। 


छापेमारी में जुटी पुलिस
मिर्जाचौकी थाना प्रभारी अशोक प्रसाद ने मेमो मिलते ही एएसआई सतेंद्र प्रसाद व सोलाय सुंडी सहित पुलिस बल को घटनास्थल पर भेज कर जांच शुरू कर दी है।