logo

रामगढ़ : बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, 3 की मौत

boleacci.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के एनएच- 23 पर चितरपुर के सोंढ़ गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि अहले सुबह 4 बजे सोंढ के निकट तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक महिला समेत एक बच्चे की  मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इलाज के लिए रिम्स रांची भेजी गई एक महिला की मौत हो गई, जबकि बोलेरो सवार कुल आठ लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को रजरप्पा पुलिस ने तत्काल सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा जहां से चार गंभीर घायलों को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। 


कोहरे की वजह  से हादसा 
बताया गया की बोलेरो सवार सभी लोग रामगढ़ के चेटर से गिरिडीह के पारस नाथ जा रहे थे। सुबह कोहरा छाया हुआ था इस कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इस वजह से टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयावाह थी कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें सवार लोग बोलेरो में ही फंस गए। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।


चार लोग गंभीर रूप से घायल 
घटनास्थल पर टेकलाल महतो की बहू और 2 वर्ष के पोते की मौत हो गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र महतो की पत्नी की रिम्स में मौत हो गई। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अच्छे इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी गंभीर स्थिति में घायल लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया। मृतकों का शव को पोस्टमार्टम करने के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में रखा गया है। वहीं इस दुर्घटना की खबर चेटर गांव में पहुंचने के बाद लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के लोग घायलों को देखने के लिए रांची रिम्स पहुंच रहे हैं।