logo

रांची : गूंज मेला देख लौट रहे लोगों का बोलेरो आया टेलर की चपेट में, 2 की मौत, 6 घायल 

टेलर.jpg

रांचीः 
सिल्ली थाना क्षेत्र के बनता गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग घायल हैं। घायलों में दो की हालत बहुत ही गंभीर है। फिलहाल घायलों का रिम्स में इलाज चल रहा है। दोनों मृतक बुंडू प्रखंड के पागुरा गांव के रहने वाले थे। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सील्ली टाटा रोड पर अहले सुबह एक टेलर की चपेट में बोलेरो आ गये। बोलेरो में 8 लोग सवार थे। घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गई। दो घायलों की स्थिती थोड़ी ठीक है इसलिए उन्हें सील्ली के सिंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंगुरा गांव में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि यह लोग गूंज मेला देखने के लिए सील्ली गए थे। वापस आने के क्रम यह दुर्घटना घटी है।