logo

गुमला : धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

gumi.jpg

गुमलाः 

पालकोट थाना क्षेत्र के अंबाटोली गांव में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। युवक की पहचान सुरेंद्र सिंह उर्फ चरका के रूप में हुई है। चरका को अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला काट कर मौत के घाट उतारा है। जानकारी के मुताबिक चरका अपने घर में सोया था। तभी अज्ञात अपराधियों ने देर रात पहले लाठी से उसे खूब पीटा फिर गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


तफ्तीश में जुटी पुलिस 
थाना प्रभारी राहुल कुमार झा दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिये गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र को शराब सेवन की आदत है।वह गांव के लोगों से झगड़ा भी करता था। पत्नी के साथ भी हमेशा विवाद होता था। वह परिवार के साथ नहीं रहकर वह दूसरी जगह रहता था।