logo

रांची में बिल्डर ने खुद को मारी गोली, इस वजह से परेशान थे

्दीोल्ो1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में गुरुवार सुबह एक बिल्डर ने खुद को गोली मार ली है। बिल्डर की पहचान नीरज सहाय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नीरज सहाय ने पिस्टल से खुद को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां जुट गये। आनन-फानन में सभी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। 


नीरज सहाय ने खुद को क्यों गोली मारी है, इसका कारण नहीं पता चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि कारोबार में नुकसान की वजह से नीरज पिछले कई दिनों से तनाव में थे। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में सिटी एसपी ने बताया कि बिल्डर ने खुद को गोली मार ली। पूरे मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

 

क्या है मामला 
थाना प्रभारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब आठ बजे नीरज सहाय ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग दौड़कर आए लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने मामले की जानकारी डोरंडा थाने को दी। जब पुलिस ने दरवाजा खोला तो कमरे में नीरज सहाय मृत पड़े थे और उनकी लाइसेंसी पिस्तौल उनके हाथ में थी। नीरज सहाय के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि बुधवार रात तक सब कुछ ठीक था। नीरज कहीं से भी तनावग्रस्त नहीं लग रहे थे। इसके बावजूद सुबह उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली, यह समझ से परे है। 

हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/BWWTBksw7AqHzvtefAvNyy