logo

पीएम मोदी की सभा से BJP कार्यकर्ताओं को लेकर लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, मधु कोड़ा ने की घायलों की मदद 

news169.jpg

जमशेदपुर  

कल रात जमशेदपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस  दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरकुंडीया गांव के समीप तेरगो नदी के पास हुई। मिली खबर के मुताबिक पुलिया से टकराकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पर सवार कई लोगो के जख्मी हुए हैं। आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा सूचना मिलने पर सदर अस्पताल जाकर घायल कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल-चाल जाना।

कोड़ा ने सभी की आवश्यक मदद की भी बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता के हर सुखदुख में पार्टी साथ खड़ी है। घायल कार्यकर्ताओं को हर तरह की मदद उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सिविल सर्जन से मिलकर बेहतर इलाज करने के निर्देश दिये। 


 

Tags - Bus BJP workers PM Modi rally accident Jharkhand News News Jharkhand